प्रेम का पक्षी

प्रेम का पंक्षी 
जब आये 
तब पंक्षी 
बन संग उड़ना
चुगना, गाना
विचरण करना
बहेलियों से 
बचना
इनका दाना
मत चुगना
प्रेम को प्रेम 
तुम्ही ने किया है
दूजा क्या जाने
उसकी परिभाषा
जो तुमने गढ़ी
इस व्याकरण में
संज्ञा सर्वनाम क्रिया 
सम्बोधन सभी 
तुम्हारे अपने हैं

तरूण कुमार 
लखनऊ 
15/02/25
17:09 पी म

Comments

Popular posts from this blog

मुझे तो बिटिया चाहिए

रूदाद

मज़दूर दिवस