Posts

Showing posts from December, 2024

वो तुम्हारे खत के आने से पहले

 वो तुम्हारे खत के आने से पहले  गुज़र गया था  अब जो रह गया है  मलाल भर है  तब कहाँ थे  जब वो सब यहां था  अब तुम्हारी निगाहें क्या ढूँढेंगी कहाँ पाओगी वो नजर की तीरगी वो जब लपक कर थामा था हाँथ दुनियावी नजर से हट कर तुमने वो अजब था साथ  अब कहाँ हैं  वो गुम निगाहें वो बिखरी जुलफें  वो सहमी सांसे वो फैली बिन्दी  चमक रही है सीने पर अब तक वो तिरछी नजर से तकना लबों पर  लगे काजल को सूने नयन धधक रहे हैं सब कुछ अपना बांट रहे थे बंद नयन में शर्मो हया  सब सिमट के कैसे भूली पड़ी थी यही वो पल थे जिन्हें ही जिंदा रहना था। गुजर गया वो तुम्हारे खत के आने से पहले। तरूण कुमार  02-11-2024 लखनऊ  11:41 AM

सुनो तुमको कैसे याद करूँ

सुनो तुमको कैसे याद करूँ   मावा की रानी तुमको  कैसे-कैसे याद करूँ मैं  कैसे छू लूँ  लिपटा कर मैं  ख़ुद में भर लूँ  ऐसी कैसी  जागती आँखो का सपना  भूला बिसरा  कोई पुराना  गीत हो तुम  यादों में बसी  लम्हों का कोई  हिसाब हो तुम  लफ़्ज़ों में लिपटी  एक मुक्कमल  किताब हो तुम  तुम क्या हो   ये तुम क्या जानो  गुन गुनगुनाना चाहता हूं  शब्द सब ख़ामोश हैं  सुन रहा हूं धुन पुरानी  खुशबु तुम्हारी इर्द गिर्द है  क्या कहूँ कैसे कहूँ  तुम कौन हो! तरुण कुमार  02-11-2024 08:14 AM  लखनऊ

ये नयी सुबह भी

ये  नयी सुबह भी  ये  नयी सुबह भी कैसी मतलबी सी होती है  पुराना सब कुछ भुलाने को कहती है  मैं तुम्हे कैसे भूल जाऊं  यूँ इतनी जल्दी  तुम रोज़ आओगी जी मै ? रोज  ही आती  हूँ तुमसे नहीं पुछा मैंने उन यादों की बात कर रहा हूँ आती तो हूँ मगर तुम ही  ज़िंदगी की रफ़्तार में ऐसे डूब जाते हो भूल जाते हो की मैं ही हूँ जो रहती हूँ तुम्हारे साथ इन पेचीदा राहों से गुज़र के इक ठिकाना है मेरा दुबक कर छुप ही जातीं हूँ कई परतों का दुशाला ढांप कर मैं जब तुम कभी खामोश होते अपनी किसी ख़ुशी या ग़म में होते हो बिना  कुछ भी कहे ज़रा ज़ुल्फो को सेहलाते हो बस इक एहसास होते ही मैं छलक कर तुम्हारी आँखों में फिर कुछ देर यूँ ही ठहर कर तुम्हारी हथेलियों पर आती तो हूँ तुम्हारी हमसफ़र जो  हूँ तरुण कुमार

जब याद आये

जब याद आये  सोचता हूँ  क्या कहु  कैसे कहूं की तुम  आखिर हो तो  क्या हो  रोक लू ये जी चाहता तो है  मगर तुमको न रोकू दिमाग कहता है  कितने काम हैं तुमको उनका क्या होगा  चलो जाने दो  जब चली जाओगी  तभी तो कविता में आओगी  चलो जाओ तुम  बड़े काम बाकी हैं  मुझे भी तो  ये क्या बात हुई  जब मुझे काम होते हैं  तुम अपने काम न गिनाया करो  मेरे कामों को तुम क्या जानो  कब ये ताना है या कब एहसास  मुझे तुम अपने पास खींचो तो ज़रा  मेरी साँसों को तुमने ही तो भाँपा है  सोचता हूँ इस बार जब तुम जाओगी  एक कविता लिखूंगा लम्बी सी  उसके कानो में कहूंगा कुछ अपनी सी  उसके गालों को छूवूँगा हलके से  वो तिरछी आँखों से देखेगी  कहो कुछ कहना है क्या तुमको  अभी तो आयी हूँ वहां से मैं  तुम्हे कितना समय देकर  चली गयी वो उस रात कुछ  यूँ कह...

तुम भी वही हम भी वही

तुम वही  हम भी वही  फिर बदला  तो क्या बदला  कसक वही  शिद्दत भी वही  पहली वाली  न तुम पहचान सकी  और मैं तो  सवाल के जवाब में  अब तक  इंतज़ार में  वो उम्मीद वो बेकरारी  आज भी  न जाने क्यों  वैसी की वैसी  मेरे साथ है कहीं नहीं जाती  कोई वादा  कोई करार  न तब  न अब  ये बताओ मुख्तसर में  यही सब तुम्हारे साथ  अभी तक है  की नहीं  तरुण कुमार  २५/१२/२०२४ मुंबई

संवेदनशीलता के मायने

सम्वेदनशीलता के मायने  देखो  देखते ही देखते  क्या से क्या  हो गये  धीरे-धीरे  हम कब   आदमी से हैवान  हो गये  फ़िर भी हमारी  पहचान  इंसानों में हो गयी  क्या दौर आ गया  झूठ और सच  को भी  हमें चकमा देने में  महारत हासिल हो गई  झूठ भी सच का कालर  तान कर चलने लगा शर्मो हया के  मायने मीडिया ने पहले ही बदल कर  रख दिये जो चिल्ला कर  जितनी जल्दी  बोल दे  बस उसी झूठ  की माला पहन  सब चल पड़े  हम कौन सी माला अब पहन कर घूमें कोई अपनी माला डाल गया अब  झूठ भी मेरा  सच भी मेरा गलबहिंया डाले  झूल रहा है। *तरूण कुमार* २५\१२\२०२४ मुम्बई

तुम वही हम भी वही

तुम वही  हम भी वही  फिर बदला  तो क्या बदला  कसक वही  शिद्दत भी वही  पहली वाली  न तुम पहचान सकी  और मैं तो  सवाल के जवाब में  अब तक  इंतज़ार में  वो उम्मीद वो बेकरारी  आज भी  न जाने क्यों  वैसी की वैसी  मेरे साथ है कहीं नहीं जाती  कोई वादा  कोई करार  न तब  न अब  ये बताओ मुख्तसर में  यही सब तुम्हारे साथ  अभी तक है  की नहीं  तरुण कुमार  २५/१२/२०२४ मुंबई

वजूद कीमत

हड़प लिये गये हैं भूख और बेरोज़गारी मजदूर के पसीने  के असल मायने  जंग में बिखरे  मांस के लोथडे में  फर्क करना  कल कारखानों से गोला बारूद से निकलने वाले  धुयें में फर्क करना बदलते दौर में  बदलती इबारतें अब चीखती हैं अपने वजूद की ख़ातिर  तरूण कुमार  २५\१२\२०२४

जंग का आगाज़ होता रहेगा

युद्ध हम पर आगे भी होते रहेंगे  ये युद्ध नहीं हैं  युद्ध की परिभाषा तुम ही सोचो क्या ये होती है? षड्यंत्र होते हैं  पहले भी हुए हैं  आगे(भविष्य) भी होंगे होते रहेंगे  कुछ जीत का बिगुल बजायेंगे  तुम भूख शान्ति और पर्यावरण  की दुहाई के झंडे  बेशक लहराओगे  बेख़बर इन (सत्ताधारियों) के षड्यंत्रो से हार जीत दोनों ही पक्षों  की जनता  को हासिल  केवल भूख ही (होगी) हुयी। तरूण कुमार  मुंबई  २५\१२\२०२५