मेरी मुन्नी का कमरा



मेरी मुन्नी का कमरा


वो टेडी बियर पूछता है मुझसे तुम्हारा पता,
गुमसुम सा तकता वो रेसिंग कारे,वो काठ का घोड़ा, वो गुडिया के उतरे कपडे,
जो सोती थी दुबक कर मुन्नी के साथ, कबसे वैसे पड़ी है ,
मुन्नी तुम्हारे कमरे में सबसे बेह्टर और बोलती हैं दीवारें,
तुम्हारी पेंटिंग्स के आगे एम् ऍफ़, पिकासों हैं फीके,
मेरा अजंता, एलोरा यही हैं,
मुन्नी ये दीवारें हैं खाली इनमे फिर आकर लिख दो कोई शिकायत,
तुम कर दो कोई फरमाइश, तुम लिख दो इन दीवारों पर अपनी चाहत मैं भर दूंगा,
नहीं

तुम भर दो आकर इस घर को अपनी किलकारियों से, अपनी तोतली जुबां से,
तेरे कमरे के सारे खिलोने नाच उठेंगे,
तेरे जाने से ये सब खामोश हैं, जैसे करते हों मुझसे शिकायत,
तुम आके इनको बता दो कंहा हो, मैं तुम्हारा बाबा रंगों को लेकर कबसे खड़ा हूँ,
आओ रंग दो इस घर को अपने ढंग से,

वो टेडी बियर पूछता है मुझसे तुम्हारा पता,
मुझे मालूम है कैसे रंगी हैं तुमने ये दीवारें,
कोई रंग ऐसा नहीं है जहां मैं,
वो चाकलेट से स्केच एलिफेंट,
वो पीली मिट्टी और कोयले से खींची अनगिनत लाइने थी
कल तक यंहा पर सब मैंने गिन डाली,
तुम्हारी मम्मी ने नहीं की कम कलाकारी,
उन्हें पोंछने की कोशिश में आयें हैं जो धब्बे,
वो भी अजन्ता एलोरा की लाते हैं यादें,
तुम अपनी अम्मी को लेकर चली आओ मुन्नी,
ये दीवारो दर अब तक खुले हैं,
इन्हें आकर रंग दो, मेरी गोद भर दो,
मुझे प्यारी सी पप्पी दे दो,
वो टेडी बियर पूछता हैं मुझसे तुम्हारा पता ।

तरुण कुमार
१४ फरवरी १९९४


WO TEDDY BEER POOCHTA HAI MUJH SE TUM HARA PATA,
GUM SUM SA TAKTA WO RACING CArEn,
WO KAATH KA GHODA WO GUDIYA KE UTRE KAPDE,
JO SOTI THI DUBAK KER MUNNI KE SAATH KABSE VAISI PADI HAIN, MUNNI TUMHARE KAMRE MAIN SABSE BEHTER AUR BOLTI HAIN DEEWAREN,
TUMHARI PAINTINGS KE Aage M F, PICASO HAIN FEEKE MERA AJANTA ELLORA YAHI HAIN,
MUNNI YE DEEWAREN HAIN KHALI INME PHIR AAKER LIKH DO KOI SHIKAYAT,
TUM KER DO KOI FERMAISH,
TUM LIKH DO IN IN DEEWARON PER APNI CHAHAT,
MAIN BHAR DOONGA

NAHI

NAHI TUM BHAR DO IS GHAR KO APNI KILKARIYON SE APNI TOTLI ZUBAN SE ,
TERE KAMRE KE SAARE KHILONE NAACH UTTENGE,
TERE JANE SE YE SAB KHAMOSH HAIN KARTE HAIN JAISE MUJHSE SHIKAYAT,
TUM AAKE INKO BATADO KANHA HO MAIN TUMHARA BABA RANGO KO LEKER KABSE KHADA HOON,
AAO RANG DO IS GHAR KO APNE DHANG SE,
WO TEDDY BEER POOCHTA MUJH SE TUMHARA PATA,
MUJHE MALOOM HAI TUMNE KAISE RANGI HAIN DEEWAREN,
KOI RANG AISA NAHIN HAIN JAHAN MAIN,
WO CHOCLATE SE SCATCH ELLIPHANT,
WO PEELI MITTY AUR KOYLE SE KHINCHI ANGINAT LINE JO KAL TAK THI YANHAN PER AAJ MAINE GIN DALI,
TUMHARI MUMMY NE NAHI KI KUM KALA KARI,
UNNHEN PONCHNE KI KOSHIS MAIN AAYE HAIN JO DHABBE,
WO BHI AJANTA ELLORA KI LATE HAIN YADEN,
TUM APNI AMMI KO LEKER CHALI AAO MUNNI,
YE DEEWARO DER AAB TAK KHULE HAIN,
INNHEN AAKER RANGDO,
MERI GODE BHAR DOO,
MUJJHE PYARI SI PUPPY DEDO,
WO TEDDY BEER POOCHTA HAI MUJHSE TUMHARA PATA.\

Tarun kumar

14 February 1994

Mumbai



Comments

Popular posts from this blog

मुझे तो बिटिया चाहिए

रूदाद

मज़दूर दिवस